
स्वर्णकार समाज की महिलाओं के सम्मान की पहल की सराहना
- धर्मेंद्र यादव
फर्रुखाबाद। कायमगंज में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा रोज फार्म गेस्ट हाउस में होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि ने स्वर्णकार समाज के सभी साथियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज की महिलाओं को सम्मानित किए जाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को मजबूत करते हैं।
समारोह के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता, सम्मान और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


