NEWSUttar Pradesh
कैथल में आयोजित भंडारा व शंखाढाल कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ

- नेहा वर्मा
कैथल (हरियाणा)। ब्रह्मलीन श्री महंत पीर गणेश नाथ जी के आठमान के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारा, देशमेल (पंथ धर्मनाथ) एवं शंखाढाल कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कैथल, हरियाणा में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत शक्ति यदि ईमानदारी के साथ धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की चेतना को जागृत करती रहे, तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत और सनातन धर्मावलंबियों का बाल भी बांका नहीं कर सकती।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भव्य भंडारा और शंखाढाल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।



