
कानपुर देहात में पोल्ट्री फार्म का शुभारंभ, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा स्थित गजनेर ब्लॉक में नटक्रेस्ट ग्लोबल फूडवर्क के पोल्ट्री फार्म का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इस प्रकार की औद्योगिक एवं कृषि आधारित परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री फार्म की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करेगी।


