NEWSUttar Pradesh

PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर BJP नेता जीत प्रताप सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान और किया भंडारे का आयोजन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया।

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के शिवकटरा प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही मोतीझील स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं शिवकटरा में भंडारे का आयोजन कर भक्तों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री कमल तिवारी, श्रीओम द्विवेदी, अजय भदौरिया, शशिराज सिंह, दिनेश सिंह, अजय जैसवाल, बी.के. विश्वकर्मा, शिवा ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button