HomeNEWSचौक में सजी ‘चकल्लस’ की महफ़िल, होली पर हंसी-ठहाकों के बीच पहुंचे...

चौक में सजी ‘चकल्लस’ की महफ़िल, होली पर हंसी-ठहाकों के बीच पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। पावन पर्व होली के अवसर पर राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘चकल्लस’ कार्यक्रम में रंगारंग और हास्य से भरपूर माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रसिद्ध कवियों के हास्य और व्यंग्य से ओत-प्रोत काव्य पाठ का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में संयोजक एवं पार्षद अनुराग मिश्रा, समिति के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सह संयोजक ओम प्रकाश दीक्षित एवं डॉ. राजकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन में कवि प्रताप फौजदार, गौरव चौहान, भगवान मकरंद, प्रख्यात मिश्रा, स्वयं श्रीवास्तव, अमित अनपढ़ और विकास बौखल समेत कई चर्चित कवियों ने अपने हास्य-व्यंग्य काव्य पाठ से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

इसके अलावा डॉ. उमेश खन्ना, अतुल रस्तोगी, आनंद रस्तोगी, अधिवक्ता संजय त्रिवेदी, डॉ. डी.पी. सिंह, अवधेश शुक्ला, सुभाष अग्रवाल, संकेत मिश्रा, विकास शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन ने होली के उल्लास को और अधिक रंगीन और यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments