गांधीनगर पी. रोड स्थित आवास पर शिक्षक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। गांधीनगर पी. रोड स्थित प्रदेश संयोजक, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ डॉ. दिवाकर मिश्रा के आवास पर शिक्षक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों, शिक्षण की गुणवत्ता, नई शैक्षणिक नीतियों एवं संस्थानों के विकास पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित, डॉ. अजय मोहन शुक्ला, बी.एल. पांडे, अतुल दीक्षित, कृष्णा तिवारी, आनंद सिंह, गौरव द्विवेदी, मनीष दीक्षित, अभिनव मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सुधीर शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, बालेंद्र सिंह और भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और शिक्षकों के सम्मान के साथ संवाद का समापन हुआ।



