गुरुग्राम में राष्ट्रीय व्यापारी-उद्योगपति सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

- नेहा वर्मा
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी एवं उद्योगपति सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन ब्रह्मा कुमारी की सहयोगी संस्था ‘राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन’ के बिज़नेस एंड इंडस्ट्री विंग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि मूल्य आधारित नेतृत्व और नैतिक व्यापार आज के समय की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने उद्यमियों से समाजहित में समर्पित उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यवसाय के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था है, जो 110 देशों में अपने केंद्रों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सम्मेलन में देशभर से आए 1000 से अधिक व्यापारियों और उद्योगपतियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।



