गैंजेस क्लब में भव्य होली मिलन समारोह, चेयरमैन विजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति


वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और परिवारों के साथ रंग, उल्लास और सौहार्द से सराबोर रहा आयोजन
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। वरिष्ठ नागरिक सहयोग समिति द्वारा गैंजेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, खुशियों और आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन विजय कपूर ने आयोजकों द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्व की बधाई दी।
समारोह में डॉ. यू.सी. सिन्हा, के.डी. कुमार, अशोक मेहरोत्रा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एन.के. सक्सेना, नरेश चन्द्र, डॉ. आरती लालचंदानी, एस.पी. जैन, आर.एन. निगम, प्रदीप मोहन चौधरी, एस.पी. कटियार, कमल त्रिवेदी, महेश माखीजा, सतदीप सिंह, विशाल खंडेलवाल, मोहित अवस्थी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान गैंजेस क्लब का पूरा वातावरण रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया। सदस्यों और उनके परिवारजनों ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और पर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान विभिन्न रोचक खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर पूर्व लोक लेखा समिति अध्यक्ष अजय कपूर, नवीन मल्होत्रा, अरुण वाधवा, सतदीप सिंह, विशाल खंडेलवाल, मोहित अवस्थी, एडवोकेट संजीव कपूर, बॉबी कपूर, महेश माखीजा सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण व उनके परिवारों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।



