HomeNEWSग्रेटर नोएडा में विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,...

ग्रेटर नोएडा में विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नवदंपती को दी शुभकामनाएं

  • आशा चौधरी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

यह विवाह समारोह क्षेत्रीय विधायक चौधरी तेजपाल नागर के परिवार में आयोजित किया गया था, जिसमें श्री बृजपाल भाटी के प्रिय भतीजे कपिल और अंशिका के शुभ विवाह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पहुंचकर परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments