HomeNEWSघाटमपुर में ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर हुई...

घाटमपुर में ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर हुई चर्चा

इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, विद्यालयों में जनसहभागिता बढ़ाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। घाटमपुर स्थित खंड बेसिक शिक्षा कार्यालय में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वप्निल वरुण ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। यदि समाज और विद्यालय मिलकर कार्य करें तो बच्चों के भविष्य को और अधिक उज्ज्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी से सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि स्वप्निल वरुण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज और विद्यालय का समन्वय ही मजबूत भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी से मिलकर विद्यालयों के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments