HomeNEWSचेयरमैन विजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

चेयरमैन विजय कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। किदवई नगर स्थित अग्रसेन भवन में कानपुर महानगर दाल मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में चेयरमैन विजय कपूर की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए विजय कपूर का आयोजकों एवं व्यापारिक बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विजय कपूर ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में मिथलेश गुप्ता, हरी मोहन गुप्ता, गिरीश चन्द्र पालीवाल, शिवराम सिंह, प्रमोद जायसवाल, संजय गुप्ता, संजीव कपूर, अर्पित अवस्थी, अवधेश मिश्रा एवं अंश चंदेल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

रंगों और उल्लास से भरे इस आयोजन में सभी ने मिलकर होली का उत्सव मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments