- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए।

जनसुनवाई के दौरान डीसीपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीसीपी दक्षिण ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिला, जिससे उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनी।


