HomeNEWSजनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments