NEWSUttar Pradesh

जालौन एसपी ने वर्चुअल जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

  • तरुण कुमार

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि फरियादियों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button