HomeNEWSजालौन एसपी ने समीक्षा गोष्ठी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर दिए...

जालौन एसपी ने समीक्षा गोष्ठी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश

  • तरुण कुमार

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार उरई में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा निरोधात्मक कार्रवाई की प्रगति का आकलन किया गया। इसके साथ ही बीट प्रणाली और जनपद में चल रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments