
जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में बिधनू ब्लॉक सभागार में हुआ कार्यक्रम, माताओं-बच्चों को स्वास्थ्य व पोषण की दी जानकारी
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। बिठूर विधानसभा के बिधनू ब्लॉक सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया तथा मातृशक्ति से संवाद कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नव नियुक्त कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


