वरिष्ठजनों का किया सम्मान, विद्येश्वर मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। बिल्हौर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मुस्ता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम-बस्ती चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने सहभागिता कर ग्रामवासियों से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया तथा विद्येश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए साफ-सफाई का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा कटियार, मण्डल महामंत्री श्री रवी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।


