NEWSUttar Pradesh

जुम्मे की नमाज को लेकर बाबूपुरवा में सख्त सुरक्षा, डीसीपी साउथ ने किया निरीक्षण

ईदगाह मस्जिद सहित संवेदनशील इलाकों का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में 20 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीसीपी साउथ ने सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं प्रभारी निरीक्षक के साथ पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में ईदगाह स्थित मस्जिद का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यकतानुसार ड्यूटी एवं पिकेट लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त बाबूपुरवा क्षेत्र के अन्य नमाज स्थलों का भी निरीक्षण किया गया तथा आगामी ईद पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button