NEWSUttar Pradesh

जूही थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। जूही थाना क्षेत्र स्थित वरुणा ट्रांसपोर्ट कंपनी में 2 मार्च 2026 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ट्रांसपोर्ट संचालक के अनुसार कंपनी से 43 बंडल माल जौनपुर भेजा गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर काउंटिंग के दौरान 7 बंडल माल कम पाया गया। इस पर संदेह होने पर ट्रांसपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में तीन व्यक्ति रात के समय परिसर से माल चोरी कर एक ऑटो में ले जाते हुए दिखाई दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी, एसीपी बाबूपुरवा और प्रभारी निरीक्षक जूही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

जांच में सामने आया कि जीतू, अंकुर और धर्मेंद्र ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से माल चोरी कर उसे रंजीत के घर पर छिपा दिया था। सभी आरोपी विभिन्न ट्रांसपोर्ट कंपनियों में पल्लेदारी का काम करते हैं, जिसके कारण उन्हें माल के भंडारण और रख-रखाव की पूरी जानकारी थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रंजीत और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने चोरी किया गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है।

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button