जेसीआई ब्रह्मावर्ता द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। जेसीआई वीक 2025 के अंतर्गत जेसीआई ब्रह्मावर्ता ने 14 सितम्बर 2025 को सिविल लाइंस स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्रातः 10 बजे आरम्भ हुआ और पूरे दिन समाजसेवियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

अध्यक्ष जेसी तरुण सेहगल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में “रक्तदान – महादान” का संदेश प्रसारित करना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में संपूर्ण सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के साथ कुल 93 लोगों ने रक्तदान किया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करेंगे।
डॉ. हेमंत मोहन ने कहा कि 15 से 65 वर्ष तक का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है। वहीं डॉ. आरती मोहन ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और भारत की लगभग 70% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जिन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
इस अवसर पर जेसी कान्हैया अग्रवाल, जेसी मनीष सेठिया, अभिनव गुप्ता, डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन, पूजा माहेश्वरी, प्रेरणा सेहगल, राहुल जैन, नितेश महेश्वरी, निखिल महेश्वरी, संदीप भूकानिया सहित अनेक जेसी साथियों एवं गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदान में भाग लिया।

जेसीआई ब्रह्मावर्ता ने हमेशा की तरह अपनी मूल भावना “Service to Humanity is the Best Work of Life” को साकार किया और यह शिविर जेसीआई वीक 2025 का एक महत्वपूर्ण अध्याय सिद्ध हुआ।
अध्यक्ष तरुण सेहगल ने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।



