BundelkhandNEWS

झांसी महानगर में एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

  • अमन कुमार

झांसी। झांसी महानगर में एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से मनु बिहार, वार्ड 44 के बूथ नंबर 271 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 129वां एपिसोड आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को प्रधानमंत्री की योजनाओं और विचारों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक, मंडल महामंत्री, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना और इसमें उठाए गए मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय लोगों को सक्रिय रूप से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button