HomeBundelkhandझांसी में “धनार्जन की मौन विरासत” पुस्तक का भव्य विमोचन

झांसी में “धनार्जन की मौन विरासत” पुस्तक का भव्य विमोचन

साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संदेश, शहर के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

  • पूजा परिहार

झांसी। साहित्य समाज और जीवन को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए लेखक पुनीत बिलगैंया की पुस्तक “धनार्जन की मौन विरासत” का भव्य विमोचन समारोह झांसी के एक होटल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की और पुस्तक के विषय तथा उसके सामाजिक महत्व पर विचार साझा किए। समारोह के दौरान साहित्य के महत्व और उसके सकारात्मक प्रभाव पर भी चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। लेखक पुनीत बिलगैंया के इस प्रयास की सभी ने सराहना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने पुस्तक के सफल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments