झांसी में भव्य ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, हजारों युवाओं ने किया सहभाग

- पूजा परिहार
झांसी। आज झांसी महानगर में नमो युवा रन (मैराथन) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रन का उद्देश्य “आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० अनूप गुप्ता (प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा) ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष आदरणीय हेमंत परिहार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू, ज़िलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रन के दौरान युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। हजारों प्रतिभागियों ने फिटनेस, आत्मनिर्भरता और नशामुक्त समाज के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ युवाओं में सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देती हैं।



