झांसी: वार्ड 57 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन, स्वदेशी अपनाने पर प्रधानमंत्री ने दिया संदेश

- पूजा परिहार
झांसी। वार्ड नंबर 57 सी.पी. मिशन कंपाउंड में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक रजनी गुप्ता उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पाल सिंह, सिविल लाइन महिला मोर्चा से सविता पचौरी, तथा वार्ड सह-प्रभारी प्रदीप गुप्ता, कमल शर्मा, आकाश पांडे, सुभाष पवार, अरुण पचौरी, रजत शर्मा और रामपाल शर्मा शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पूरे देश को आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर प्रेरित करते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक यदि दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दे, तो न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय पार्षद इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।



