- आशा चौधरी
गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील (IPS) के कमिश्नरेट गाजियाबाद से जनपद गोरखपुर स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइंस गाजियाबाद में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री पाटील ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


