NEWSUttar Pradesh

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने छठ महापर्व पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। छठ महापर्व के अवसर पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को थाना पनकी-अरमापुर नहर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर की गई सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय किया गया है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी, साथ ही मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें भी तैनात हैं।

पूजा स्थलों — जैसे नदी, तालाब और जलाशय — पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ गोताखोरों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।

स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य सुरक्षा तंत्रों द्वारा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही, पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न हो रहा है, और वर्तमान में सुरक्षा एवं आवागमन व्यवस्था पूर्णतः सुचारु है।

Related Articles

Back to top button