NEWSUttar Pradesh

डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने शहीद दिवस कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

जवाहर पार्क में वीर शहीदों को नमन, मुख्य अतिथि के रूप में रहे शामिल

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी शास्त्री नगर स्थित जवाहर पार्क, थाना काकादेव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनका सम्मान भी किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button