GamesNEWSUttar Pradesh

डॉ. निधिपति सिंहानिया बने UPCA अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी निर्विरोध

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हुआ है। निधिपत सिंहानिया अध्यक्ष चुने गए, जबकि राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष बने। प्रेम मनोहर गुप्ता सचिव और उमर मुस्तफा संयुक्त सचिव चुने गए। सचिन शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 30 अक्टूबर को वार्षिक आमसभा में नामों की घोषणा होगी।

  • दीपक कुमार

कानपुर नगर । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हो गई है। रविवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे अध्यक्ष पद पर डॉ. निधिपति सिंहानिया, उपाध्यक्ष पर राकेश मिश्रा, सचिव पर प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव पर उमर मुस्तफा हसन और कोषाध्यक्ष पर सचिन आनंद शुक्ला निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने अंतिम सूची यूपीसीए की वेबसाइट पर जारी कर दी है।

डॉ. निधिपति सिंहानिया

गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर डॉ. संजय कपूर और संजीव कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं और दोनों यूपी टी-20 लीग संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा एपेक्स समिति के 11 सदस्यों में सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशन, करण पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफुद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा और उमर अहमद शामिल हैं।

यूपीसीए की वार्षिक आमसभा इस वर्ष 30 अक्टूबर को लैंडमार्क होटल में आयोजित होगी। एक दिन पहले 29 अक्टूबर को अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया द्वारा कमला नगर स्थित मुख्य लॉन में सभी सदस्यों के लिए भोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित सभी वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button