डॉ विजय पहारिया के संरक्षण में लक्ष्मी गार्डन में डांडिया महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

- पूजा परिहार
झांसी। लक्ष्मी गार्डन में पी जे एस इंस्टीट्यूट एवं मनुस्मृति ट्रस्ट के तत्वाधान में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय पहारिया रहे, जबकि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सौरभ सिंह, रवि गुप्ता और पुनीत श्रीवास्तव थे।
पिछले एक महीने से आयोजकों की टीम और प्रतिभागी लगातार कार्यक्रम की तैयारी और रिहर्सल में जुटे थे। डांडिया महोत्सव में बच्चों और युवाओं में उत्साह और जोश देखने लायक था।

मुख्य आयोजन
- कार्यक्रम का शुभारंभ नौ देवी स्वरूप की आरती से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी और डॉ. विजय पहारिया ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
- सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, यूपी सहकारी संस्था डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के एजुकेशन डायरेक्टर अनिल कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रृंगीऋषि, डॉ. रोहित पांडे (माउंट लिट्रा स्कूल), डॉ. एमएल आर्य (ब्लड बैंक) समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया। विशेष रूप से सोमेंद्र सिंह जी का सॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

बजरंग दल के नेता सोमेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनका उद्देश्य केवल समाज, धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। वे कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं डालते और शासन एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हैं।

डॉ. विजय पहारिया ने बताया कि कार्यक्रम को शासन की गाइडलाइन के अनुसार रात्रि 10:00 बजे समाप्त किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की गई। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
अंत में डॉ. विजय पहारिया ने सभी उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।



