NEWSUttar Pradesh

त्योहारों से पहले पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने आज बेहतर यातायात प्रबंधन एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने निम्न स्थानों का भ्रमण किया—

  • हैलट हॉस्पिटल मार्ग एवं कार्डियोलॉजी मार्ग
  • गोल चौराहा
  • जरीब चौकी चौराहा
  • घंटाघर चौराहा
  • झकरकट्टी बस अड्डा
  • टाटमिल चौराहा

निरीक्षण के दौरान मार्गों की यातायात स्थिति, पार्किंग व्यवस्था तथा एम्बुलेंस एवं मरीजों के वाहनों की आवाजाही में सुगमता का जायज़ा लिया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की यातायात अव्यवस्था न हो, इसके लिए अधिक आवागमन वाले स्थलों पर पर्याप्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती, सुनियोजित रूट डायवर्जन और उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोकने के लिए भी ट्रैफिक बल को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान झकरकट्टी पुल और झकरकट्टी–टाटमिल मार्ग पर रोडवेज़ बसों के अनधिकृत रूप से खड़े होने पर उन्हें निर्धारित स्थान से ही सवारी बैठाने एवं उतारने की हिदायत दी गई।

व्यापारियों से अपील:
नगर के सभी व्यापार बंधुओं से अनुरोध है कि वे अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण से जहाँ एक ओर यातायात बाधित होता है, वहीं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार नागरिक एवं व्यापारी के रूप में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ताकि सभी लोग सुरक्षित, सुगम एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहारों का आनंद ले सकें।

सामान्य जनता के लिए सूचना:
यदि किसी भी प्रकार की यातायात दबाव (Traffic Congestion) या जाम (Traffic Jam) की स्थिति उत्पन्न होती है, तो नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं —

  1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
  2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

Related Articles

Back to top button