Uncategorized

थाना अरौल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा और कल्याण की जानकारी प्रदान

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज दिनांक 29/12/2025 को थाना अरौल, कानपुर नगर में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एंटीरोमियो टीम द्वारा अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई।

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जन सुविधाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) से जुड़ी सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के तहत सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button