NEWSUttar Pradesh
दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु ‘हुनर – फैशन एंड टैलेंट शो’ का आयोजन

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “हुनर – फैशन एंड टैलेंट शो” का आयोजन लाजपत भवन, मोतीझील में किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, हौसले और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर कई दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फैशन शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।



