NEWS

दुर्गापुर गैंगरेप केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा की मेडिकल छात्रा के साथ हुई थी दरिंदगी

  • समय टुडे डेस्क।

श्चिम बंगाल पुलिस ने दुर्गापुर में ओडिशा की एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय ने रविवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

कैसे हुआ हादसा

मेडिकल छात्रा के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी अपनी एक सहपाठी के साथ खाना खाने बाहर गई थी, तभी दो से तीन अन्य युवक वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पिता के अनुसार, सहपाठी मौके से भाग गया और आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया, “रात करीब 10 बजे उसकी सहेली ने फोन करके हमें घटना की जानकारी दी। यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की है। हॉस्टल दूर था और वह बाहर खाना खाने गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल नहीं थी, इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई।”

पीड़िता की स्थिति स्थिर

दुर्गापुर की डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ रंजना रॉय ने शनिवार को बताया कि छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है और उसकी मां उसके साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़िता को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान कर रहा है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री का बयान

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना को “अत्यंत निंदनीय और दर्दनाक” करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा,

“दुर्गापुर में एक उड़िया छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर अत्यंत दुखद और असहनीय है। मैं ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दी जाए।”

मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल प्रशासन से समन्वय स्थापित करने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button