HomeNEWSनव संवत्सर 2083 पर अटल घाट पर भव्य आयोजन, विधायक नीलिमा कटियार...

नव संवत्सर 2083 पर अटल घाट पर भव्य आयोजन, विधायक नीलिमा कटियार ने की मां गंगा की आरती

वंदे मातरम् के गूंजते स्वर और सूर्योदय के साथ श्रद्धा-आस्था का दिव्य संगम

  • नेहा वर्मा

कानपुर नगर। कानपुर के अटल घाट पर नव संवत्सर 2083 के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा से विधायक नीलिमा कटियार भी उपस्थित रहीं और उन्होंने मां गंगा की आरती में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गूंजते स्वरों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। इसके बाद मां गंगा की आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने दिव्य अनुभव प्राप्त किया।

नव वर्ष के पहले सूर्योदय के साथ उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार किया और मां गंगा को जल अर्पित कर नए संवत्सर की शुभ शुरुआत की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सकारात्मकता, ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

विधायक नीलिमा कटियार ने सभी को नव संवत्सर 2083 की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments