NEWSUttar Pradesh

नोएडा में भाजपा की व्यवस्था बैठक, 28 मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा और एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

  • अनामिका सोनी

नोएडा। भाजपा नेता पंकज सिंह ने आज सेक्टर-82, नोएडा में आगामी 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर अहम व्यवस्था बैठक की।

बैठक में भाजपा नोएडा महानगर के शहीद भगत सिंह मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जनसमूह की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button