NEWSUttar Pradesh
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के सत्र में शामिल हुए विधायक महेश त्रिवेदी

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने निराला नगर स्थित कमला वधावन विद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के पाँचवें सत्र में सहभागिता की।

इस अवसर पर संगठन की शक्ति, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के विचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाने का संकल्प भी लिया।



