
लखनऊ में डॉ. हैनीमैन की 271वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्यजन रहे उपस्थित
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। आज लखनऊ में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक सैमुअल हैनीमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस ‘होम्योशक्ति-2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में पद्मश्री राम रतन सिंह, आयोजक डॉ. उमंग खन्ना, पार्षद अनुराग मिश्रा, डॉ. बी.एन. सिंह, डॉ. एस.एम. सिंह, डॉ. अवधेश द्विवेदी, डॉ. हेमंत गिरि, श्री नीरज अरोड़ा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस दौरान होम्योपैथी चिकित्सा के महत्व एवं इसके बढ़ते उपयोग पर चर्चा की गई।


