NEWSUttar Pradesh

पश्चिम जोन में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 20 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी ने पश्चिम जोन के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में लंबित विवेचनाओं की प्रगति, गंभीर अपराधों की स्थिति, वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई, महिला अपराध, साइबर अपराध तथा संगठित अपराधों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो।

बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम तथा पश्चिम जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button