HomeNEWSपुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर नगर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments