
आरटीसी परीक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गार्द रजिस्टरों की हुई जांच
- विवेक कुमार
कानपुर नगर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन्स में आयोजित आरटीसी परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स स्थित आदेश कक्ष में उपस्थित सभी गार्द रजिस्टरों का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने गार्द व्यवस्था की कार्यप्रणाली, समयबद्धता एवं सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करते हुए गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।


