NEWSUttar Pradesh
पुलिस आयुक्त ने किया रेलबाजार थाने का औचक निरीक्षण, लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। 15 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने थाना रेलबाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस सिस्टम की स्थिति की जांच की।

पुलिस आयुक्त ने थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्ता-परक निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी को आगंतुकों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्था, कार्यप्रणाली और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।



