HomeNEWSपुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण...

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ शिकायतों के समाधान पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर पुलिस आयुक्त ने तत्परता से संज्ञान लिया।

जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सतत निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर वैधानिक और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए, जिससे आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसे और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments