NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर देहात। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई आयोजित की। इस दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन-सुनवाई में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण भी उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने और सभी शिकायतों पर समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी अवश्य दी जाए।

जन-सुनवाई के दौरान नागरिकों से सम्मानजनक व्यवहार, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

Related Articles

Back to top button