NEWSUttar Pradesh
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने किया भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

- प्रियंका त्रिवेदी
कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु सेंट्रल जोन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और केंद्र प्रभारियों व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।



