NEWS

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए वामा सारथी ने की महत्वपूर्ण पहल, Tata 1mg और Apollo Hospital के साथ एमओयू

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक नई पहल की गई। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में Tata 1mg और Apollo Hospital के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और AYUSH विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

मुख्य बिंदु:

  • Tata 1mg के साथ समझौते के तहत प्रारंभिक चरण में 9 जनपदों की पुलिस लाइंस में उच्च गुणवत्ता वाली जाँचों के लिए डायग्नोस्टिक कैंप लगाए जाएंगे। इन सेवाओं का लाभ CGHS दरों और रियायती शुल्क पर लिया जा सकेगा।
  • Apollo Hospital के साथ सहयोग से पुलिस परिवार की 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 5,000 हेल्थ कार्ड जारी किए गए, जिनके माध्यम से पैप स्मीयर, मैमोग्राम और स्त्री-स्वास्थ्य संबंधी जाँच निःशुल्क या रियायती दरों पर कराई जा सकेंगी।
  • AYUSH विभाग के सहयोग से प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मासिक होम्योपैथी वेलनेस कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहाँ निःशुल्क परामर्श और औषधियाँ उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में प्रमुख गतिविधियां:

अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, Tata 1mg और Apollo प्रतिनिधियों के साथ वामा परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी PAC की महिलाएं और 43 वामा वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 10 महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किए गए। Apollo Medics की चेयरपर्सन डॉ. विनीता दास ने स्त्री-स्वास्थ्य, मेमोग्राम और कैंसर जागरूकता पर मार्गदर्शन दिया।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने वामा सारथी की पहलों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों और वेलफेयर ऑफिसर्स की नियुक्ति से लगभग 10,000 पुलिस परिवारों को लाभ मिला। उन्होंने सभी परिवारों से उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में Tata 1mg के सीनियर वाइस-प्रेजिडेंट श्री शांतनु घोष, नेशनल हेड लेबोरेट्री डॉ. अर्पिता राय, Apollo Hospital के MD/CEO डॉ. मयंक सोमानी, और वामा पदाधिकारी डॉ. ब्रजरानी स्वर्णकार, डॉ. चेतना गुप्ता, डॉ. चारू गाबा उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन GSO श्री शलभ माथुर ने किया।

Related Articles

Back to top button