पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कहा—“पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति”

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन के बाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को कानपुर के पोखरपुर स्थित उनके आवास पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
अजय राय ने दिवंगत नेता के बेटे गौरव जायसवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
“जमीन से शिखर तक का सफर—कई लोगों के लिए प्रेरणा”
अजय राय ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा:
“राजनीति में वे जमीन से उठकर शिखर तक पहुँचे। उनका स्वर्णिम सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।”

गौरतलब है कि दिवंगत नेता के निधन के बाद चर्चा थी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता उनके घर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुँचे, जिसके बाद अजय राय की यह यात्रा विशेष रूप से ध्यान का केंद्र बनी रही।
अनेक नेताओं की मौजूदगी
अजय राय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, अम्बरीश सिंह गौड़, संजय दीक्षित, सोहेल अंसारी, संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी, नौशाद आलम मंसूरी, मदन मोहन शुक्ला, रितेश यादव, दिलीप शुक्ला, अजय श्रीवास्तव शीलू, पद्मा मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, राकेश साहू, विनोद अवस्थी, लल्लन अवस्थी, टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा, राजीव द्विवेदी, शक्ति पांडे, विकास सोनकर आदि।



