प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण कानपुर उत्तर में उत्साहपूर्वक सुना गया

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। आज 26 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण कानपुर उत्तर जिले के 1258 बूथों पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा उत्साहपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा के गीता नगर मंडल के बूथ नंबर 194 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

वहीं, एमएलसी अरुण पाठक और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने सीसामऊ विधानसभा के कौशलपुरी मंडल के बूथ नंबर 229 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक संबोधन सुना।
कार्यक्रम के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से संकल्प पत्र भरवाए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संदेश को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया।



