NEWS

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करेगी। इसी क्रम में भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले की कार्यशाला जेएस रेजीडेंसी, जीटी रोड पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन अभियान के जिला संयोजक आकाश शुक्ला ने किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्म दिवस को सेवा भाव से जोड़कर एक नई परंपरा स्थापित की है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार जनता की सेवा में समर्पित रखती है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

सेवा पखवाड़ा के प्रमुख कार्यक्रम

17 सितंबर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर, लक्ष्य 75 यूनिट रक्तदान।

17–24 सितंबर: स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, पीएम का लाइव संबोधन भी होगा।

19 सितंबर: प्रबुद्धजन सम्मेलन, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पर व्याख्यान।

25 सितंबर: दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर और जिला संगोष्ठी, स्वदेशी पर चर्चा।

27 सितंबर: दिव्यांग एवं विशिष्ट जनों का सम्मान समारोह।

2 अक्टूबर तक: स्वच्छता अभियान और स्वदेशी मेला सहित कई सेवा कार्यक्रम।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा और समर्पण के 13 अलग-अलग कार्यक्रम इस अवधि में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक सुरेंद्र मैथानी और नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से यादगार बनाएं।

कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री राजेश भदौरिया, अनूप अवस्थी,पूर्व अध्यक्ष दिनेश राय, सुनील बजाज, विजय सेंगर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,संतोष शुक्ला, राजू विश्वकर्मा, अभिमन्यु सक्सेना, विनय पटेल, रंजीता पाठक, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए आनंद मिश्रा,रंजीता पाठक, जन्मेजय सिंह सुनील जायसवाल, दीपक सिंह,चंद्रमणि चौबे,, गौरव पांडे योगेश पांडे अश्वनी गौतम, नवाब सिंह, ऋचा सक्सेना, सत्यम गुप्ता,अनुपम मिश्रा,भानु प्रताप सिंह पार्षद आलोक पांडे, रोहित साहू, अमित बॉथम, अजय राय,सुनीता गौड़ सहित सभी अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button