
स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों की जांच, अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- प्रतीक कुमार
महोबा। प्राथमिक विद्यालय रहेलिया एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माणाधीन स्मार्ट डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई। यह केंद्र जिला खनिज निधि से विकसित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए डीपीओ को निर्देश दिए गए हैं। योजना के प्रथम चरण में जिला खनिज निधि से 05 आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास किया गया है, जबकि द्वितीय चरण में 25 आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के पठन-पाठन, इलेक्ट्रिक प्ले टेबल, सोलर पैनल, इन्वर्टर, टाइल्स एवं वाल पेंटिंग सहित कई कार्य पूर्ण पाए गए। हालांकि, चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय का कार्य अपूर्ण पाया गया, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका उपस्थित रहीं। साथ ही, प्राथमिक विद्यालय रहेलिया में बाउंड्री वॉल के उच्चीकरण एवं जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण की आवश्यकता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।


