HomeNEWSबिंदकी विधायक के साथ स्व. अखिलेश सविता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से...

बिंदकी विधायक के साथ स्व. अखिलेश सविता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। कालिदास मार्ग-5 स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आलियाबाद निवासी स्वर्गीय अखिलेश सविता के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 239-बिंदकी (फतेहपुर) के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री (कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन) भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments